मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से एक बार फिर मिली राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से एक बार फिर मिली राहत

-अंतरिम जमानत की अवधि 12 अगस्त तक बढ़ाई गईजोधपुर । अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बार फिर राहत प्रदान की है। हाई कोर्ट की डबल बेंच ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाकर 12 अगस्त तक कर दिया है। यह फैसला आसाराम की खराब सेहत और इलाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे पहले गुजरात हाई कोर्ट ने उन्हें सात जुलाई तक अंतरिम जमानत दी थी, जिसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने भी नौ जुलाई तक अंतरिम जमानत को बढ़ाया था। अब इसे एक बार फिर आगे बढ़ाया गया है।86 वर्षीय आसाराम 2013 के गांधीनगर और जोधपुर दुष्कर्म मामलों में दोषी ठहराए गए हैं और आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उन्होंने अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए 6 महीने की स्थायी जमानत की मांग की थी। हालांकि, गुजरात हाई कोर्ट ने केवल तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। इसके बाद आसाराम ने जोधपुर दुष्कर्म मामले में जमानत के लिए राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। दोनों अदालतों से मंजूरी मिलने के बाद ही वे इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना हो सके थे।आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति-जोधपुर एम्स की एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं। उन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीज है, जो हाई रिस्क श्रेणी में आता है। इसके अलावा, उनकी स्थिति को देखते हुए विशेष नर्सिंग देखभाल, नियमित मॉनिटरिंग और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट से परामर्श की आवश्यकता है। आसाराम के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक है। कई विशेषज्ञों की मेडिकल जांच और रिपोर्ट्स में उनकी सेहत को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई हैं। वकील ने जोर देकर कहा कि आसाराम का स्वास्थ्य बिल्कुल भी ठीक नहीं है और उन्हें तत्काल विशेष चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें