मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के कांग्रेस में मजबूत होने के साथ-साथ उनकी पार्टी कमजोर हो रही: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी के कांग्रेस में मजबूत होने के साथ-साथ उनकी पार्टी कमजोर हो रही: जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन

पटना। बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने समीक्षा बैठक की, जिसमें हार के कारणों पर मंथन और आगे की चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार राहुल गांधी को ठहराया।

बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर जेडीयू प्रवक्ता ने शायराना अंदाज में तंज कसा।

उन्होंने कहा कि 'अब पछताए क्या होत, जब चिड़िया चुग गई खेत।' कांग्रेस के लिए मुश्किल भरे दिन शुरू हो गए हैं। राहुल गांधी जैसे-जैसे कांग्रेस के अंदर मजबूत होते गए, कांग्रेस कमजोर होती चली गई।

बिहार में कांग्रेस के लिए जिस तरीके का आंतरिक संकट गहराया है, उसके बाद अनेक लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद विरोध के स्वर नहीं थम रहे हैं। राहुल गांधी के लिए यह अग्निपरीक्षा है। बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के लिए राहुल गांधी को तैयार रहना चाहिए।

राजीव रंजन ने एसआईआर के पीछे का असली मकसद एनआरसी लागू करने वाले ममता बनर्जी के बयान पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी को पता है कि बंगाल में उनका जनाधार खत्म हो गया है। लोग किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल के अंदर ममता बनर्जी को नहीं चाहते हैं। 'इंडिया' ब्लॉक में शामिल दल जिन राज्यों में हारने की स्थिति में होते हैं, वह एसआईआर पर ठीकरा फोड़ने का काम शुरू कर देता है। ममता बनर्जी भी इससे अपवाद नहीं हैं। वह लगातार अपवाद के चलते इसे जारी रख रही हैं, लेकिन इससे कुछ बदलने वाला नहीं है। लोग टीएमसी के नेताओं, पुलिस और अपराधियों के संगठित त्रिकोण के खिलाफ मन बना चुके हैं। वे इस बार टीएमसी की वापसी के खिलाफ मतदान करेंगे।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यूपी में तीन करोड़ वोट काटने वाले आरोप पर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा, "ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बयान एक जैसे लगते हैं। जनता इन सभी की दुकानें आने वाले समय में बंद करने जा रही है। इन सभी की दुकानें बंद होने वाली हैं। आने वाले समय में विपक्ष के नकारात्मक नजरिए के खिलाफ जनता का जनादेश एक बार फिर मिलेगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें