मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जेल जाने से पहले केजरीवाल का संदेश, 'खुश रहें आपके काम होते रहेंगे'

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में अंतरिम जमानत दिए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट काे धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रविवार को सरेंडर करने की जानकारी देते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि वे कहीं भी रहेंगे, लेकिन जनता के काम होते रहेंगे।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में बताया कि वह रविवार दोपहर 3 बजे सरेंडर करेंगे। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कहा कि उन्हें कई तरह से प्रताड़ित किया गया है। वे देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहे हैं। उन्हें शुगर है और उनका जेल में वजन कम हुआ है। इसके पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है। जनता को आश्वासन देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे जेल के अंदर रहें या बाहर, लोगों के काम होते रहेंगे। लोगों को मुफ्त बिजली, दवाई और बस सेवा मिलती रहेगी। वे लौटकर आयेंगे तो महिलाओं को एक हजार रुपये भी दिए जायेंगे।मुख्यमंत्री ने भावनात्मक अपील करते हुए लोगों से उनके परिवार और बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके प्राण चलें जायें, तब भी कोई गम नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें