मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्षी महागठबंधन की रैली के केन्द्र में केजरीवाल की गिरफ्तारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गठबंधन

आईएनडीआईए की महारैली आयोजित की गई है। रैली के माध्यम से कांग्रेस और आम

आदमी पार्टी राजधानी में गठबंधन की ताकत दिखाने जा रहे हैं। मंच को

आईएनडीआईए के बैनर तले तैयार किया गया है लेकिन ज्यादातर पोस्टर सलाखों के

पीछे खड़े केजरीवाल हैं।

आम आदमी पार्टी का दावा है कि पार्टी को

लोकसभा चुनाव में केजरीवाल की गिरफ्तारी का राजनीतिक लाभ मिलेगा। पार्टी ने

पिछले दिनों एक कैंपन चलाया था जिसमें मैं भी हूं केजरीवाल कहते हुए

नेताओं ने अपना सोशल मीडिया का प्रोफाइल फोटो बदला था। यह फोटो सलाखों के

पीछे अरविंद केजरीवाल का था। यही पोस्टर आज की महारैली के केन्द्र में भी

नजर आ रहा है।

कल कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि यह किसी

व्यक्ति पर केन्द्रित नहीं है। उनका कहना था कि महारैली मुद्दा आधारित है।

मुद्दा लोकतंत्र को बचाने और तानाशाही हटाने का है।

रैली को लेकर

आम आदमी पार्टी नेता आतिशी का कहना है कि आज अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी

के खिलाफ लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो चुके हैं। दिल्ली के लोग जानते हैं

कि केजरीवाल की वजह से उनकी जिंदगी बदली है। इसलिए दिल्ली के लोग रामलीला

मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल

गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी पोस्टर लगे हैं। रैली

में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों के कार्यकर्ता अपने-अपने

पोस्टर लेकर मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें