आम आदमी पार्टी के सांसद-विधायक गिरफ्तारी देने रविवार को जाएंगे भाजपा मुख्यालयः केजरीवाल
नई
दिल्ली, । आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो संदेश के जरिए आरोप
लगाया कि भाजपा जेल-जेल खेल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी
सांसद और विधायक रविवार को गिरफ्तारी देने के लिए भाजपा मुख्यालय जाएंगे।
केजरीवाल
ने कहा कि हमारे नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। उन्हें, मनीष
सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और आज उनके पीए को गिरफ्तार किया गया।
आगे राघव चड्ढा, आतिशि, सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने आरोप
लगाया कि पार्टी नेताओं को दिल्ली में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के
क्षेत्र में सुधार करने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है। भाजपा जेल-जेल
खेल रही है। ऐसे में कल दोपहर 12 बजे वे अपने सांसद और विधायकों के साथ
भाजपा मुख्यालय जाएंगे और कहेंगे कि जिन-जिन को गिरफ्तार करना है, कर लो।
उल्लेखनीय
है कि केजरीवाल के आवास पर 13 मई को पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के साथ
मारपीट के मामले में आज पुलिस ने उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया। पार्टी
नेता ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वाति से जुड़े प्रश्न पर कोई
जवाब नहीं दिया था। पार्टी नेता संजय सिंह ने पहले मारपीट की बात को
स्वीकार किया और बाद में पार्टी नेता आतिशि ने इससे इनकार करते हुए कहा कि
भाजपा के कहने पर स्वाति ऐसा कर रही है।





