मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल ने पेशी के समन को सेशन कोर्ट में दी चुनौती 16 मार्च को होना है पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायतों पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए समन को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्र न्यायालय में चुनौती दी है। मालूम हो कि इससे पहले कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया था। बार-बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में दो शिकायतें दर्ज की थीं। ईडी पूछताछ के लिए केजरीवाल के विरुद्ध आठ समन जारी कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में अब तक ईडी की ओर से जारी आठ समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। ईडी ने केजरीवाल को 16 मार्च को अदालत के समक्ष उपस्थित होने के लिए नया समन जारी किया है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन का अनुपालन नहीं करने के लिए ईडी ने दूसरी शिकायत के साथ 7 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया था। हाल ही में सीएम केजरीवाल ईडी द्वारा उन्हें भेजे गए समन को अवैध बताया था। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर विपक्षी दलों को खत्म करने और सरकारें गिराने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने पिछले हफ्ते कहा था, उन्होंने मुझे इतने नोटिस भेजे हैं जैसे कि मैं देश का सबसे बड़ा आतंकवादी हूं। दिल्ली सीएम ने कहा था कि भाजपा उनकी पार्टी को कुचलना चाहती है क्योंकि वह सबसे तेजी से बढ़ती पार्टी है जो पूरे देश में उन्हें चुनौती देने में सक्षम है। ईडी के मुताबिक, एजेंसी इस मामले में शराब नीति के निर्माण, इसे अंतिम रूप देने से पहले हुई बैठकों और रिश्वतखोरी के आरोपों जैसे मुद्दों पर केजरीवाल का बयान दर्ज करना चाहती है। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह जेल में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें