मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने

सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली है। यानी आज सुप्रीम कोर्ट में

केजरीवाल की याचिका पर कोई सुनवाई नहीं होगी। उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी

ने कहा कि उनकी हिरासत पर ट्रायल कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में हम

यहां से याचिका वापस ले रहे हैं।

इससे पहले 21 मार्च को

दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण देने से

इनकार कर दिया था। उसके बाद ईडी ने केजरीवाल को उनके आवास पर जाकर गिरफ्तार

कर लिया था। हाई कोर्ट मे सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी

राजू ने कोर्ट को बताया था कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री के

तौर पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत हैसियत से समन किया जा रहा है। केजरीवाल की

तरफ से बार-बार यह पूछा जाता था कि उनको किस हैसियत में समन किया जा रहा

है। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी

ने कहा था कि ईडी जवाब दाखिल करने में चाहे जितना समय ले, केजरीवाल के

खिलाफ तब तक कोई भी निरोधात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

सुनवाई

के दौरान हाई कोर्ट ने ईडी से केजरीवाल के खिलाफ सबूत मांगे। ईडी की ओर से

एएसजी एसवी राजू ने कहा था कि केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं,

उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ईडी ने कहा था कि कानून का उल्लंघन करने

वाले व्यक्ति सुनवाई के हकदार नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल और के

कविता के खिलाफ गवाहों के बयान दर्ज हैं। उनसे पूछताछ जरूरी है लेकिन वे

समन को नजरअंदाज कर रहे हैं। राजू ने कहा था कि केजरीवाल अपने को आम आदमी

कहते हैं लेकिन जब समन भेजा जाता है तब वे कभी विपश्यना पर जाते हैं , तो

कभी दूसरा बहाना बनाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें