मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

अरुणाचल प्रदेश के मरीजों को अब किडनी प्रत्यारोपण के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के मरीजों को अब किडनी

प्रत्यारोपण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह अरुणाचल प्रदेश सरकार,

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) और सर गंगा राम हॉस्पिटल (एसआरजीएच)

नई दिल्ली के मध्य हुए समझौते का असर है। तीनों के बीच पिछले साल 11 अगस्त

को एएमयू हुआ था। रेलिगेयर विविधीकृत वित्तीय सेवा ग्रुप है।

इसके

तहत पिछले मंगलवार को सर गंगा राम अस्पताल में मरीज की सर्जरी कर किडनी

प्रत्यारोपण किया गया। इस सर्जरी को अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों को

स्वास्थ्य सेवा की सुलभता और गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण

उपलब्धि माना जा रहा है। साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रीनल साइंसेज की

स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। पिछले साल हुए एएमयू का मकसद अरुणाचल

प्रदेश को पूर्वोत्तर क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सीय देखभाल का केंद्र बनाना

है। इसमें एसआरजीएच तकनीक सहयोगी है। इस उपलब्धि पर आरईएल की एग्जीक्यूटिव

चेयरपर्सन डॉ. रश्मि सलूजा ने कहा, ''अरुणाचल प्रदेश के पहले मरीज का यह

सफल किडनी प्रत्यारोपण स्वास्थ्य देखभाल की जटिल चुनौतियों को हल करने और

मरीजों के परिणाम में सुधार करने में सरकारी-निजी साझेदारी के महत्व पर जोर

देता है।''

एसआरजीएच के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. अजय

स्वरूप ने कहा, ''हमें अरुणाचल प्रदेश के हेल्थकेयर अभियान में इस

महत्वपूर्ण उपलब्धि में योगदान करने पर खुशी हो रही है।''

सर्जरी

के बारे में एसआरजीएच में रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ.

हर्ष जौहरी ने कहा, ''इस प्रत्यारोपण के साथ हमने एक उल्लेखनीय मुकाम हासिल

किया है। इस ऑपरेशन में चार घंटे लगे। लगभग 10 महीने पहले प्रोग्रेसिव

रीनल फेलियर के निदान के बाद मरीज का उपचार टीआरआईएचएमएस, इटानगर में चल

रहा था। सर गंगा राम हॉस्पिटल जैसे स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख संस्थान के

साथ साझेदारी में रेलिगेयर का लक्ष्य दूर-दराज और अल्पसेवा-प्राप्त इलाकों

में मरीजों विश्वस्तरीय हेल्थकेयर सेवाओं को आसानी से सुलभ बनाना है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें