(अपडेट) अरुणाचल विस चुनावः भाजपा 13 सीटों पर विजयी
इटानगर,। अरुणाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा 13 सीटों पर जीत के साथ
स्पष्ट बहुमत की ओर कदम बढ़ा चुकी है। हालांकि भाजपा 10 सीटों पर पहले ही
निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है। इस तरह भाजपा 60 सदस्यीय विधानसभा में 23
सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।
अरुणाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बियुराम वाघे ने 12वीं पाक्के केसांग विधानसभा क्षेत्र से 813 मतों से जीत हासिल की है।
वहीं,
भाजपा 23 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। एनपीपी एक सीट जीत चुकी है,
जबकि 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह एनसीपी तीन सीटों पर आगे चल रही
है, पीपीए दो सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने
जीत लिया है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। अब तक कुल 58
सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। जिसमें से 25 सीटों के परिणाम आ चुके हैं
तथा 33 सीटों पर गिनती जारी है।





