मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

बसपा में शामिल हुए डॉ. अरुण कुमार, जहानाबाद से ठोकेंगे ताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बसपा में शामिल हुए डॉ. अरुण कुमार, जहानाबाद से ठोकेंगे ताल

बसपा में शामिल हुए डॉ. अरुण कुमार, जहानाबाद से ठोकेंगे ताल

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हाल ही में इस्तीफा दे चुके डॉक्टर अरुण कुमार बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गये. इसके साथ ही उन्होंने जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. इस संबंध में 28 अप्रैल को समर्थकों और शुभचिंतकों की बुलायी गयी बैठक में व्यापक रणनीति बनायी जाएगी. बैठक अरुण कुमार के पटना आवास पर बुलायी गयी है .

जहानाबाद से सांसद रह चुके अरुण कुमार ने बताया कि क्षेत्र की जनता द्वारा चुनाव लड़ने के लिए दिये जा रहे आदेश के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया है. लोजपा छोड़ने के बाद से ही समर्थकों और राजनीतिक साथियों से संवाद का दौर लगातार जारी है. इस संदर्भ में समान विचार वाले राजनीतिक दलों से भी विमर्श किया गया. वैसे राजनीतिक दल जोे बहुजन समाज व शोषितों-वंचितों के हितों के साथ ही सवर्णों के सम्मान की गारंटी दे सके, उनसे सकारात्मक वार्ता हुई. लंबे विमर्श के बाद बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया गया. यह भी तय किया गया कि जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से ही चुनाव मैदान में उतरा जाय. 28 अप्रैल को समर्थकों और शुभचिंतकों की बैठक में राय-मशविरा कर चुनावी रणनीति को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जाएगा.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें