मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

आर्मी कमांडर सप्त शक्ति कमांड ने किया बीकानेर सैन्य स्टेशन और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बीकानेर मिलिट्री स्टेशन और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया।आर्मी कमांडर ने रणबांकुरा डिवीजन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डिवीज़न के प्रौद्योगिकी निवेश और ऑपरेशनल नवीनीकरणों को देखा। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाली संस्था की हरित पहल और अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं की सराहना की।पीआरओ (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि आर्मी कमांडर ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का भी दौरा किया तथा आर्टिलरी एवं आर्मर फॉर्मेशन की तैनाती और एकीकृत फील्ड फायरिंग अभ्यास को भी देखा। उन्होंने सभी रैंकों के प्रशिक्षण, व्यावसायिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के उच्च मानक की सराहना की और उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और मल्टी-डोमेन युद्ध के लिए ऑपरेशनल तैयारियों के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें