मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

मंदिर में हथियारबंद बदमाशाें ने की चोरी, पुजारी और परिजनों ने किया मुकाबला, पिस्टल दिखाकर सात किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मंदिर में हथियारबंद बदमाशाें ने की चोरी, पुजारी और परिजनों ने किया मुकाबला, पिस्टल दिखाकर सात किलो चांदी लूट ले गए बदमाश

पाली। जिले के तखतगढ़ थाना क्षेत्र के पावा गांव स्थित महादेव मंदिर में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों का पुजारी, उनके बेटे और भांजे ने बहादुरी से सामना किया, लेकिन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और करीब सात किलो चांदी के छत्र एवं मुकुट लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मंदिर के पुजारी भरत गोस्वामी (40) ने बताया कि बुधवार रात वह अपने बेटे गौरव गोस्वामी (19) के साथ मंदिर परिसर के कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका भांजा निलेश गोस्वामी (19) मंदिर की छत पर सो रहा था। देर रात मंदिर का ताला तोड़ने की आवाज सुनकर निलेश की नींद खुल गई। उसने देखा कि दो नकाबपोश बदमाश मंदिर में घूम रहे हैं। उसने घटना का वीडियो बनाया और तुरंत फोन कर अपने मामा को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुजारी, उनका बेटा और भांजा लाठियां लेकर मंदिर पहुंचे और बदमाशों का मुकाबला किया। इस दौरान पुजारी ने एक बदमाश की पीठ पर लाठी से वार भी किया। तभी पीछे से आए एक अन्य नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल निकालकर तीनों को धमकाया कि पीछे हट जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा। हथियार देखकर तीनों को पीछे हटना पड़ा।

बदमाश पिस्टल की नोक पर मंदिर की मूर्तियों पर लगे चांदी के करीब 17 छत्र और कई चांदी के मुकुट लेकर मंदिर की छत के रास्ते फरार हो गए। चोरी हुए चांदी के आभूषणों का वजन लगभग 7 किलो बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर तखतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बदमाश पहले से रेकी कर मंदिर में चोरी की योजना बनाकर आए थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपिताें की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें