मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः नर्मदा प्रवाह यात्रा 'यूनिटी मार्च' आज इंदौर में, मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत और यात्रा में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मप्रः नर्मदा प्रवाह यात्रा 'यूनिटी मार्च' आज इंदौर में, मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत और यात्रा में होंगे शामिल

इंदौर। देश को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश भर में चार यूथ (एकता) यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें से नागपुर से निकलने वाली नर्मदा प्रवाह यात्रा 'यूनिटी मार्च' आज बुधवार को इंदौर से होकर गुजरेगी। यह यात्रा इंदौर, धार, झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा में प्रवेश करेगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत होगा।जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा का शहर में भव्य स्वागत कर जनसभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल होकर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत इंदौर से प्रस्थान कर यह यात्रा धार-झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जायेगा। यूथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र, स्मरण लेख, कविता पाठ आदि की प्रदर्शनी, एक पेड़ मां के नाम पोधारोपण की व्यवस्था, स्वच्छता के कार्यक्रम, स्वदेशी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मण्डलों के प्रदर्शन, लोक नृत्य, युवा संवाद, खिलाड़ियों की सहभागिता रहेगी।गौतमपुरा में आज भावांतर योजना का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिलमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर जिले के गौतमपुरा में आज दोपहर में भावांतर योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहाँ आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। साथ ही वे अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण भी करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें