दिउड़ी माता के दरबार में पत्नी संग पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लिया जीत का आर्शिवाद

दिउड़ी माता के दरबार में पत्नी संग पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लिया जीत का आर्शिवाद
रांची: खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी संग दिउड़ी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माता की पूजा अर्चना कर जीत का आर्शिवाद लिया। अर्जुन मंुडा ने माता के दरबार में माथा टेककर लोगों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं इससे पहले सोमवार को खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा भी दिउड़ी माता के दरबार में पहुंचे थे।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा, परिजन और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अर्जुन मुंडा खूंटी सीट से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2019 में यहां से जीत हासिल की थी।





