मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों की मांगों पर जल्दबाजी में कोई फैसला लेना ठीक नहीं : मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि किसानों की मांगों पर जल्दबाजी में कोई फैसला लेना उचित नहीं होगा।मुंडा ने मीडियाकर्मियों से कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है। ऐसे में किसान संगठनों को यह समझना चाहिए कि जिस कानून की बात की जा रही है उस कानून के बारे में इस तरीके से कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। इस संबंध में सोच-विचार की जरूरत है। मुंडा ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों को यह भी सोचना चाहिए कि उनके नाते आम लोगों को कोई समस्या न होने पाए।उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों की प्रमुख मांगों में सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग सबसे अहम है। इसे किसान हर हाल में चाहते हैं लेकिन सरकार इस मुद्दे पर कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहती है। वह सभी पहलुओं पर गंभीरता विचार करके ही फैसला लेना चाहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें