मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

प्यूर्टो रिको के खिलाफ अर्जेंटीना की शानदार जीत, नेमार को पछाड़कर मेसी ने रचा इतिहास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्यूर्टो रिको के खिलाफ अर्जेंटीना की शानदार जीत, नेमार को पछाड़कर मेसी ने रचा इतिहास

फोर्ट लॉडरडेल। अर्जेंटीना ने चेज स्टेडियम में प्यूर्टो रिको के खिलाफ 6-0 से जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने दो गोल में असिस्ट किया। इसी के साथ लियोनेल मेसी पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन गए।

अद्भुत कौशल और रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों के लिए मशहूर मेसी ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60 असिस्ट किए हैं।

प्यूर्टो रिको के खिलाफ दो असिस्ट के साथ उन्होंने नेमार और लैंडन डोनोवन को पछाड़ दिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने करियर में 58-58 असिस्ट किए हैं। अब मेसी अपने पेशेवर करियर में कुल 400 असिस्ट से सिर्फ तीन ही कदम दूर हैं।

प्यूर्टो रिको के विरुद्ध मुकाबले में अर्जेंटीना ने तुरंत ही गेंद पर नियंत्रण कर लिया था।

मुकाबले के 13वें मिनट मोंटील ने मेसी को क्रॉस दिया, जिन्होंने क्रॉसबार पर शॉट मारा। निकोलस गोंजालेज ने रिबाउंड पर वॉली से गेंद को गोल की ओर पहुंचाया और मैक एलिस्टर ने हेडर से गोल करके मैच का खाता खोला।

मैच के 23वें मिनट मेसी ने मोंटील को एक बेहतरीन पास दिया, जिन्होंने इसे गोल में तब्दील करते हुए अर्जेंटीना के स्कोर को 2-0 पहुंचा दिया।

इसके बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी लगातार प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गोल की तलाश में लगे रहे। मैक एलिस्टर ने मुकाबले के 36वें मिनट एक और गोल किया।

दूसरे हाफ में, मैदान पर कुछ बदलावों के साथ एल्बी सेलेस्टे ने मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। 64वें मिनट तक अर्जेंटीना की टीम 4-0 से आगे थी।

79वें मिनट मेसी के एक और बेहतरीन पास के बाद, निको गोंजालेज ने गेंद को लौटारो मार्टिनेज को दिया, जिन्होंने तुरंत इसे गोल में बदलते हुए स्कोर 5-0 पहुंचा दिया। 84वें मिनट मेसी ने पीछे से एक शानदार पास दिया, जिससे मार्टिनेज ने फिर से बिना गलती किए, एक तेज और सटीक फिनिश के साथ स्कोर को 6-0 में बदल दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें