मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर अरेराज के विधुत विभाग के सहायक अभियंता निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चम्पारण । आदर्श आचार संहिता के आरोप में जिले के अरेराज

अनुमंडल में पदस्थापित विधुत विभाग के सहायक अभियंता को निलंबित कर दिया

गया है। उक्त कारवाई नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी लिमिटेड के अवर

सचिव शैलेंद्र कुमार झा के अनुशंसा पर डीएम सौरभ जोरवाल ने सहायक अभियंता

मधुकर बनमाली के विरूद्ध की गयी है।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल,

अरेराज के सहायक अभियंता मधुकर बनमाली पर आरोप है कि उन्होने 17 मार्च को

अरेराज, बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के अरेराज अनुमंडल स्थित महंत

शिवशंकर गिरि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किये गये नटराजन

कला-संस्कृति मंच के बैनर तले आयोजित एक सभा में स्थानीय विधायक एवं नगर

पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य राजनीतिक लोगों के साथ मंच साझा किया, जो भारतीय

निर्वाचन आयोग द्वारा सरकारी कर्मियों के लिए निर्गत दिशा-निर्देश एवं आचार

संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है।साथ ही यह बिहार सरकारी सेवक आचार

नियमावली, 1976 के नियम 3 के उपनियम 1 (iii) का एंव नियम 6 के उपनियम (iv)

का प्रतिकूल आचरण है।

इस कारणबनमाली को बिहार सी०सी०ए० रूल्स, 2005

के नियम 9 का उपनियम 1 (क) के तहत उनके विरूद्ध विभागीय कारवाई संचालित की

गयी है।निलंबन अवधि में बनमाली को नियमानुसार जीवन यापन भत्ता देते हुए

उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, छपरा निर्धारित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें