मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

भागलपुर। जिले के इशाकचक थानान्तर्गत 8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुआ कि इशाकचक थाना अंतर्गत इस्लामनगर स्थित दीलकश रमीज के अन्य घर में बडी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक, नगर-01 भागलपुर एवं डी०आई०यू० टीम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।गठित टीम ने इशाकचक थानान्तर्गत इस्लामनगर स्थित दीलकश रमीज के अन्य घर में देखा कि एक व्यक्ति बैठा हुआ है जो पुलिस बल को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर मो० फरहान पिता-मो० रमिज सा०-करामत अली लेन थाना-ततारपुर जिला-भागलपुर को पकड़ लिया गया। उक्त अपराधकर्मी से पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से 8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट बरामद किया गया है।गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार फरहान का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उपाधीक्षक, नगर-01 भागलपुर के नेतृत्व में गठित छापामारी दल रौशन कुमार थानाध्यक्ष इशाकचक थाना, पुलिस अवसर निरीक्षक राजीव कुमार, पी०टी०सी० गौतम कुमार, सिपाही मनीष कुमार, विक्की कुमार, विजय कुमार और स्विटी कुमारी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें