मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

260 अधिकारियों-जवानों की 54 टीमों ने 349 स्थानों पर दी दबिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
260 अधिकारियों-जवानों की 54 टीमों ने 349 स्थानों पर दी दबिश

जोधपुर। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में वांछित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आज सुबह दोनों जिलों पूर्व व पश्चिम में सुबह चार से सात बजे तक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 260 अधिकारियों और जवानों की 54 टीमों ने 349 स्थानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान 148 हिस्ट्रीशीटर व 8 हार्डकोर अपराधियों को चैक किया। साथ ही कई वांछितों को गिरफ्तार भी किया।पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशासुनार सोमवार अलसुबह कमिश्नेट में एरिया डोमिनेशन चलाया गया। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस की टीमों ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के साथ आबकारी, एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट में प्रकरण बनाए। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल व कार्यवाहक डीसीपी पूर्व शहीन सी. के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पूर्व, पश्चिम तथा समस्त वृत सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में समस्त पुलिस थानाधिकारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित करवाई गई। टीमों ने वांछित अपराधियों को टारगेट करते हुए उनके रिहायशी व संभावित ठहरने के स्थानों पर दबिश दी।अभियान के दौरान स्थाई वारंटी, उद्घोषित वारंटी व 335 बीएनएसएस 2023 में 11 वांछित अपराधी पकड़े गए। अभियान के दौरान आम्र्स, एनडीपीएस, आबकारी एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में एक और विभिन्न थानों के सामान्य प्रकरण में 16 वांछितों की गिरफ्तारी की गई। एनडीपीएस व आम्र्स एक्ट के चालनशुदा 77 अपराधियों को चैक किया गया। इसके साथ ही 148 हिस्ट्रीशीटर एवं आठ हार्डकोर अपराधियों को चैक किया।पुलिस थाना खाण्डाफलसा, देवनगर व बासनी द्वारा एक प्रकरण आबकारी अधिनियम व विवेक विहार द्वारा एक प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। वहीं बीस व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें