मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2.25 लाख लूटकांड मामले में सात माह बाद दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2.25 लाख लूटकांड मामले में सात माह बाद दो गिरफ्तार

अररिया।भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारी से पिछले साल हथियार का भय दिखाकर 2.25 लाख रुपये और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स समान लूटकांड मामले में नगर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।22 जुलाई 2024 को हथियारबंद दो अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के संदलपुर पोखर के समीप फाइनेंस कंपनी के फील्ड स्टाफ से 2.25 लाख रुपये व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की लूट की घटना को अंजाम दिया था।घटना के बाद पीड़ित कंपनी के कर्मचारी कटिहार जिला के बरारी थाना के सुजापुर गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार मिस्त्री ने नगर थाना में आवेदन दिया था।नगर थाना पुलिस ने घटना के सात माह के बाद घटना में शामिल दो अपराधियों की रेकी कर गिरफ्तारी की है। जानकारी नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने देते हुए बताया कि उक्त लूटकांड की घटना में शामिल गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के संदलपुर वार्ड संख्या 15 के मो. तारिक पिता मो मुफरेजुल व संदलपुर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. परवेज पिता स्व. अलाउद्दीन है।नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अपराधी के पास से लूट में शामिल बैग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की बरामदगी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें