मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

17.5 किलो गांजा के साथ कार पर सवार तस्कर को एसएसबी ने पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया,। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं वाहिनी बथनाहा ने गुप्त

सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

तस्कर

एक सुजुकी ब्रांड की ऑल्टो कार में 17.5 किलो गांजा छिपाकर नेपाल की ओर

से आ रहा था। जैसे ही तस्कर गाड़ी को लेकर सोनापुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर

के समीप पहुंचा, एसएसबी के जवानों को देखकर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सोनापुर

के बगल से जाने वाली सड़क की ओर अपनी सुजुकी गाड़ी को मोड़कर वहां से

भागने का प्रयास किया। लेकिन तस्कर की चाल कामयाब नहीं हो सकी और तस्कर

गांजा के साथ एसएसबी के द्वारा धर दबोचा गया।

गिरफ्तार तस्कर के

चार पहिया वाहन से 17 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार

तस्कर की पहचान फारबिसगंज के रामपुर के रहने वाले सहदेव यादव पिता गौतम

यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्कर एवं गांजा को सशस्त्र सीमा बल के

द्वारा बथनाहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरा करने

के बाद बथनाहा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज

दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें