मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

जोकीहाट के विभिन्न घाटों पर छठ की तैयारी का एसडीएम और एसडीपीओ ने लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जोकीहाट के विभिन्न घाटों पर छठ की तैयारी का एसडीएम और एसडीपीओ ने लिया जायजा

अररिया। अररिया सदर एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने जोकीहाट के विभिन्न स्थानों पर छठ घाट का जायजा लिया।सोमवार को सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने अधिकारियों के साथ घाट निर्माण सहित रोशनी के इंतजाम और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जायजा लेते हुए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर जानकारी देते हुए सदर एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर संवेदनशील है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो,इसके लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं।संवेदनशील और गहरे पानी वाले घाटों पर प्रशासन की ओर बेरीकेडिंग की जाएगी।साथ ही घाट पर वॉच टावर के साथ वीडियोग्राफी और ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जाएगी।एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ में विधि व्यवस्था को पुलिस प्रशासन की पूरी तैयारी है।घाटों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।आपसी सौहार्द्र को लेकर सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखे जाने की बात एसडीपीओ ने कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें