मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की सक्रियता से मानव व्यापारियों के चंगुल से नाबालिग लड़की बरामद,दो महिला सहित चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया

अररिया

जिला पुलिस ने 50 हजार रूपये में बिकी नाबालिग लड़की को चंद घंटों में

कार्रवाई कर सकुशल सुपौल के प्रतापगंज बस स्टेंड से बरामद किया।

पुलिस

ने सक्रिय होते हुए न केवल मानव व्यापारियों के चंगुल से सात वर्षीय

नाबालिग बच्ची को बरामद किया गया।बल्कि मानव व्यापार गिरोह के चार सदस्यों

को भी गिरफ्तार किया।मामला रानीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है।नाबालिग लड़की

की मां के सूचना पर तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेते हुए

नाबालिग लड़की को अररिया पुलिस ने सुपौल के प्रतापगंज बस स्टैंड से बरामद

किया और चार मानव व्यापार के धंधे में शामिल ट्रेफेकर्स को भी गिरफ्तार

किया।

एसपी अमित रंजन ने सोमवार शाम को अपने कार्यालय कक्ष में

प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।गिरफ्तार चार धंधेबाज में दो महिला शामिल

है।।गिरफ्तार मानव व्यापार के धंधेबाज में दो मधेपुरा जिला का मो.सहारुल,

जहाना खातून,एक बौसी थाना क्षेत्र के कुनिया खातून के अलावे मुंबई के

हिंगौली के रहने वाले शाह मजहर हैं।नाबालिग बच्ची को मो.सहारूल उर्फ सोनू

के द्वारा मुंबई के हिंगौली निवासी शाह मजहर के हाथों 50 हजार रूपये में

बिक्री की गई थी।जिसे शाह मजहर मुंबई ले जाकर नाबालिग बच्ची को वेश्यावृति

के धंधे में ढकेलता,जिसे गिरफ्तार मानव व्यापार के धंधेबाजों ने पुलिसिया

पूछताछ में स्वीकार किया।

एसपी अमित रंजन ने बताया कि रविवार की रात

रानीगंज के बौसी थाना क्षेत्र के छतियौना वार्ड संख्या 15 रेहुआ निवासी

नाबालिग लड़की की मां ने अपनी सात साल की नाबालिग पुत्री के रानीगंज बाजार

इलाज के लिए गई थी।जहां सोनू नाम के लड़के ने उनकी बेटी गायब कर दिया।एसपी

ने बताया कि सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में

रानीगंज थाना एवं डीआईयू की टीम के साथ एक टीम का गठन किया गया।तकनीकी एवं

वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेते हुए नाबालिग लड़की को सुपौल के प्रतपगंज

बस स्टैंड से सकुशल बरामद किया गया।मामले में मधेपुरा के लक्ष्मीपुर भगवती

वार्ड संख्या 10 के मो. सहारुल उर्फ सोनू पिता -इलियास,मुंबई के हिंगोली के

शाह मजहर पिता - शाह मंजूर और उसकी पत्नी जहाना खातून को गिरफ्तार किया

गया।वहीं मिडियेटर की भूमिका में स्थानीय बौसी के छतियौना रेहुआ की रहने

वाली कुनिया खातून पति - मो.सलीम को गिरफ्तार किया गया।एसपी ने बताया कि

पुछताछ के क्रम में गिरफ्तार मानव व्यापार से जुड़े धंधेबाजों ने बताया कि

ये सभी संगठित रूप से कम उम्र की लड़कियों को खरीदकर वेश्यावृति एवं अन्य

प्रयोजन से बाहर ले जाते है। इसी प्रयोजन को लेकर नाबालिग लड़की को मो.

सहारूल उर्फ सोनू ने हिंगोली मुबंई निवासी शाह मजहर को 50 हजार रूपये में

बेचा था।

मामले को लेकर रानीगंज थाना में प्राथमिकी कांड

संख्या-328/24, दिनांक-22.07.24. धारा-93/98/99/111(5)/143(4) बीएनएस 2023

दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें