मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद प्रदीप कुमार सिंह को सऊदी अरब और दुबई से मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सांसद प्रदीप कुमार सिंह को सऊदी अरब और दुबई से मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

अररिया।अररिया से बीजेपी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह अपने विवादित बयान को लेकर विरोधियों के निशाने पर हैं। उन्हें अब सऊदी अरब और दुबई से भी फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसका खुलासा खुद सांसद ने सीएम नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में किया है। उन्होंने शिकायत की है कि दुबई और सऊदी से उन्हें धमकी मिल रही है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा के दौरान बीजेपी सांसद ने कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। इस बयान पर वे घिर गए।अररिया थाना में सांसद प्रदीप सिंह के मीडिया सेल प्रभारी अभिजीत कुमार झा ने आवेदन देकर कहा है कि सोशल मीडिया पर दर्जनभर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सांसद प्रदीप कुमार सिंह और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी खुले आम दी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स व फोन कॉल आदि से सांसद को धमकी दी जा रही है। अररिया एसपी अमित रंजन ने कहा कि सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड दिया गया है। वे जिस क्षेत्र में जाते हैं उस क्षेत्र की थाना पुलिस सुरक्षा देती है। वही, सांसद प्रदीप सिंह को पूर्व में भी कई बार जान मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद उन्हें लगातार विदेश से कॉल कर जान मारने की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो बना बनाकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को भद्दी-भद्दी गलियां देने का मामला सामने आ रहा है। प्रदीप सिंह जब पहली बार सांसद बने थे तो 17 मई 2013 को पटना प्रवास के दौरान फोन कर जान मारने की धमकी दी गई थी। इसको लेकर उस वक्त सांसद ने पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस मामले में धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद फिर इसी साल 2 सितंबर 2024 को उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर सांसद ने अररिया के नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सांसद की सुरक्षा बढ़ा दी है। वही, सुरक्षाकर्मी सांसद आवास पर जाने वाले हर शख्स पर नजर रख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें