मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद प्रदीप कुमार सिंह समर्थकों के साथ बिहार बंद को लेकर किया प्रदर्शन,दुकानों को कराया गया बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सांसद प्रदीप कुमार सिंह समर्थकों के साथ बिहार बंद को लेकर किया प्रदर्शन,दुकानों को कराया गया बंद

अररिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को दिए गए गाली गलौज के खिलाफ राजग के बिहार बंद को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी सड़क पर उतरे और दुकानों को बंद कराया।चांदनी चौक के गोलंबर पर चढ़कर सांसद ने समर्थकों के साथ विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सैकड़ों की संख्या में भाजपा जदयू समेत एनडीए के अन्य घटक दलों के नेता अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिहार बंद को सफल बनाने में लगे हुए है।अररिया बस स्टैंड के एनएच 27 फोरलेन सड़क के अंडर पास को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह बंद कर दिया है और वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है।जिसके कारण आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार बंद पूरी तरह सफल है। अररिया समेत पूरे बिहार में एनडीए के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को खुले मंच से गाली दिए जाने से आहत हैं।उन्होंने कहा कि लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को गाली दिए जाने से देश में जनाक्रोश है।जिसका खामियाजा विपक्षी दलों के नेताओं को भुगतना पड़ेगा।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,बिहार राज्य उद्यमी आयोग के सदस्य आलोक भगत उर्फ बमशंकर भगत,प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित अजय कुमार झा,जुबेर आलम,सुष्मिता ठाकुर,कनकलता झा,राजा मिश्रा,संतोष सुराना,संजय कुमार अकेला,प्रताप नारायण मंडल,कृष्ण कुमार सेनानी समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें