मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सांसद प्रदीप कुमार को रंगदारी और जान से मारने धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा सांसद प्रदीप कुमार को  रंगदारी और जान से  मारने धमकी

अररिया। बिहार में अररिया लोकसभा सीट के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को उनके मोबाइल नंबर पर नेपाली मोबाइल नंबर से रंगदारी के साथ जान मारने की धमकी मिली है।

नेपाली मोबाइल नंबर से टेक्स्ट मैसेज लिखकर रंगदारी और जान मारने की धमकी मिली।यह धमकी जेल में बंद कुख्यात सजायाफ्ता दिनेश राठौर के भाई विनोद राठौर ने दी है।मामले को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक को अपने लैटर पैड पर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।

सांसद के आवेदन के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल संख्या 8287978430

पर

27 अगस्त

के

दोपहर

में

करीबन

एक

बजकर

51 मिनट

में

दो

बार

फोन

कॉल

आया

था।यह

फोन

कॉल

नेपाल

के

मोबाइल

नंबर

977-9819067748 से आया था।नेपाल के मोबाइल नंबर होने के कारण वह फोन कॉल रिसीव नहीं किया गया।जिसके बाद सांसद के मोबाइल नंबर पर एक टेक्स्ट मैसेज उसी मोबाइल नंबर से आया।जिसमे उन्हें धमकी दी गई।

मोबाइल पर भेजे गए धमकी में लिखा गया था कि यह मेरा आखिरी वार्निंग है। मेरे भाई दिनेश राठौर को जेल से छुड़ाओ और 10 लाख रुपये मेरे भाई को जेल गेट पर भेजो। नहीं तो अररिया जिला में कहीं भी किसी समय भी बम, गोलियों से उड़ा देंगे।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल पर नेपाली नंबर से आये मैसेज को उनके द्वारा 01 सितंबर 2024 को देखा गया।जिसके बाद उन्होंने ऐतिहातन नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराया है। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी दिनेश राठौर और उसके गैंग के निशाने पर बहुत दिनों से हैं।

इधर पुलिस मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।नगर थानाध्यक्ष ने बुधवार को मामले में फिलहाल जांच किए जाने की बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें