मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

राशि गबन को लेकर कर्मचारी ने ही रची साजिश,आरोपित कर्मचारी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया, । फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित मुथूट माइक्रोफीन लिमिटेड

नामक कंपनी के कर्मचारी से बुधवार की रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के

द्वारा हथियार के बल पर एक लाख 76 हजार रूपये सहित दो मोबाइल लूटकांड मामले

में नया मोड़ आ गया है।फारबिसगंज खमकौल मार्ग में कंपनी के रिलेशन ऑफिसर

अमन कुमार ने बुधवार की रात बदमाशों द्वारा लूटकांड को अंजाम देने की

शिकायत कंपनी के वरीय अधिकारियों को दी थी।

घटना के पश्चात कंपनी के

मैनेजर सुपौल जिला के राघोपुर धरहरा वार्ड संख्या 14 निवासी गौतम कुमार

पिता -शारदानंद श्रीवास्तव ने थाना में आवेदन में दी है,जिसमे उन्होंने

कंपनी के रिलेशनशिप ऑफिसर पद पर पदस्थापित मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर मजरहट

निवासी अमन कुमार पिता -शुभ चौधरी पर शाखा के कलेक्शन के 1 लाख 76 हजार

188 रूपये गबन करने की नियत से लूट की झूठी कहानी रचने का आरोप लगाया।दरअसल

जब शाखा प्रबंधक गौतम कुमार मामले को दर्ज कराने के लिए फारबिसगंज थाना

रिलेशनशिप ऑफिसर अमन कुमार के साथ पहुंचा तो मौखिक जानकारी देने के बाद

आवेदन लिखने के क्रम में ही आरोपित कर्मचारी अमन कुमार मौके से फरार हो

गया,जिससे यह आशंका को बल मिल गया कि कंपनी की कलेक्शन की हुई राशि को गबन

करने को लेकर आरोपित कर्मचारी ने लूट की झूठी साजिश रची।

थानाध्यक्ष

को दिए आवेदन में मैनेजर ने बताया कि 19 जून की सुबह अमन कुमार फील्ड में

रुपैया कलेक्शन के लिए निकला था।कलेक्शन के बाद जब वह शाम तक कार्यालय नहीं

पहुंचा तो शाम में फोन किया गया।जिस पर उन्होंने कलेक्शन के सभी रूपये

पोस्टिंग कर दिए जाने की जानकारी दी।लेकिन बुधवार की देर रात कार्यालय आकर

उन्होंने अपने साथ लूट होने की जानकारी दी।

इसी को लेकर गुरुवार के

देर शाम लिखित आवेदन के लिए जब मैनेजर आरोपित कर्मचारी को लेकर आवेदन देने

थाना पहुंचा तो आवेदन लिखने के दौरान ही आरोपित कर्मचारी थाना परिसर से

भाग खड़े हुए।मामले को लेकर फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने

शुरू से ही लूट के इस मामले के संदिग्ध होने की आशंका व्यक्त की जा रही

थी।उन्होंने कहा कि मैनेजर के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज

की गई है।जांच कर शीघ्र आरोपित कर्मचारी को गिरफ्तार किया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें