जिले भर में सरस्वती पूजा की धूम,मां शारदे के गीतों से गुंजायमान है शहर

अररिया। जिले में विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की जा रही है।स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के अलावा विभिन्न पूजा समितियों की ओर से पंडाल का निर्माण कर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गई है।सरस्वती पूजा को लेकर पूरा शहर मां शारदे के गीतों से गुंजायमान है।स्कूली बच्चों में पूजा को लेकर विशेष चहल पहल देखी जा रही है।सुबह से ही बच्चों का समूह मां प्रतिमा की पूजा अर्चना की लिए नए परिधानों को धारण कर पूजा अर्चना में जुटे हैं।इस बार सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति है।डीजे बजाने को लेकर प्रशासनिक सख्ती के कारण पूजा पंडालों में डीजे नहीं बजाया जा रहा है।वहीं लंबे अर्से के बाद सरस्वती पूजा के लिए प्रशासन की ओर से लाइसेंस को अनिवार्य किया गया है।





