मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क के किनारे खड़े ट्रक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर,चालक की स्थिति गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया,। अररिया फारबिसगंज मुख्य मार्ग एनएच 57 फोरलेन सड़क पर

बराड़ ढाबा के पास मंगलवार को सड़क के किनारे खड़े ट्रक को पीछे से ट्रक ने

ठोकर मार दी,जिससे धक्का मारने वाले ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो

गया,जबकि हादसे में खलासी को भी चोटें आई।गंभीर रूप से घायल सहने आलम

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है और वह गुलाबबाग से फारबिसगंज की

ओर आ रहा था।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को फारबिसगंज

अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां गंभीर रूप से घायल सहने आलम को

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

घटना

को लेकर ट्रक का खलासी मो.हासिम एवं स्थानीय ग्रामीण मदन कुमार मंडल और

रोहित कश्यप ने बताया कि हादसे का शिकार ट्रक गुलाबबाग मंडी से फारबिसगंज

की ओर आ रहा था।इसी क्रम में सड़क के किनारे खड़ी एक अन्य ट्रक टायर का

पंक्चर बना रहा था कि पीछे से टक्कर मार दी।स्थानीय लोगों ने बताया कि

टक्कर जबरदस्त था और ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक चलाते चलाते चालक को नींद

या झपकी आ गई हो।सूचना के बाद फारबिसगंज थाना पुलिस घटनास्थल और अस्पताल

पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए तफ्तीश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें