मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हुए मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न,कई झोपड़ियां उड़ी,पेड़ उखड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हुए मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न,कई झोपड़ियां उड़ी,पेड़ उखड़े

अररिया। अररिया में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ शनिवार शाम से रातभर मूसलाधार बारिश हुई।जिससे पूरा शहर जलमग्न हो गया।अररिया जिला में सड़क पर पानी का जमाव हो गया।सबसे खराब हालत फारबिसगंज शहर में मुख्य बाजार सदर रोड का रहा,जो पूरे पानी में डूब गया।जिसके कारण आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।तेज हवा के कारण फोरलेन सड़क एनएच 27 और फारबिसगंज कुरसेला स्टेट हाइवे में कई स्थानों पेड़ गिर जाने के कारण यातायात पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।गुजरात के पोरबन्दर से आसाम के सिलचर तक जाने वाली एनएच 27 फोरलेन सड़क पर ढोलबज्जा के निकट पेड़ बीच सड़क पर गिर गया,जिससे यातायात बाधित हो गया है।फारबिसगंज और रानीगंज के बीच में भी कई स्थानों पर स्टेट हाइवे सड़क पर पेड़ की टहनी टूटकर सड़क पर गिर गई।विभिन्न स्थानों पर पेड़ और टहनियों के सड़क पर गिर जाने के कारण दोनों ओर गाड़ियों की कतारें खड़ी हो गई है और जाम जैसे हालात पैदा हो गए हैं।तेज हवा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों घर उजड़ गए हैं।तेज मूसलाधार बारिश के कारण बिजली गुल हो गई।जिसके कारण आमजनों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।फारबिसगंज शहर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य बाजार सदर रोड जलमग्न हो गया है।सड़क पर घुटना भर पानी भर गया है।वहीं कई दुकानों में सड़क पर फैले नाला के गंदा पानी के साथ बारिश का पानी घुस जाने के कारण दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।सबसे ज्यादा दिक्कत बाजार में पैदल चलने वाले लोगों को उठानी पड़ी।वहीं सड़क पर फैले पानी और गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बिजली गुल रहने के कारण पूरा शहर अधंकारमय हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें