मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाने का काम शुरू

अररिया। बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है। आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। सरकारी कार्यालय और पब्लिक प्लेस से राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर के साथ टंगे होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार के आदेश पर बीती रात से ही पूरे जिले में राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाने का काम किया जा रहा है।शहर के बिजली के खंभों और अन्य स्थानों पर से राजनीतिक दलों और सरकार की योजनाओं से जुड़े बैनर और होर्डिंग्स को उतारा गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार ने सोमवार के शाम लिए प्रेस ब्रीफिंग में ही स्पष्ट कर दिया था कि आचार संहिता का अक्षरशः पालन किया जाएगा।उन्होंने जिले में आचार संहिता अधिसूचना के साथ ही प्रभावी होने और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू होने की बात करते हुए 24 घंटे के भीतर सरकारी स्थानों,48 घंटे के भीतर पब्लिक प्लेस और 72 घंटों के भीतर अन्य स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टर,होर्डिंग्स और पार्टी के झंडे उतार लेने के निर्देश दिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें