मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

नहाय खाय को लेकर लौकी का बाजार गर्म, 80 से सवा सौ रूपये प्रति लौकी की हुई बिक्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नहाय खाय को लेकर लौकी का बाजार गर्म, 80 से सवा सौ रूपये प्रति लौकी की हुई बिक्री

अररिया। लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू होता है। चार दिनों के अनुष्ठान में पहले दिन शारीरिक और मानसिक शुद्धि के तहत छठव्रती के द्वारा प्रसाद के रूप में सात्विक भोजन एकबार किया जाता है,जिसमें अरवा खाना खाने का प्रचलन है और नहाय खाय में लौकी की सब्जी खाई जाती है।नहाय खाय के दिन लौकी की विशेष मांग को लेकर बाजार में लौकी की कीमत 80 से 125 रूपये प्रति पीस के हिसाब से बिकी। लौकी की खरीददारी करने के लिए सुबह से ही बाजार में काफी चहल पहल दिखी गई।प्रति पीस के हिसाब से बिकने वाली लौकी कई स्थानों पर काटकर किलो में बिक्री होते हुए भी देखा गया। बढ़ी कीमत के बावजूद छठव्रतियों ने लौकी की खरीददारी की।फैंसी मार्केट में लौकी के साथ अन्य सब्जी की बिक्री कर रही रेशमा देवी ने बताया कि मंडी से ही लौकी को ऊंची कीमत पर खरीददारी की गई। जिसके कारण थोड़ा सा मुनाफा लेकर उसकी बिक्री की जा रही है। अन्य दिनों में यही लौकी 30 से 50 रूपये तक बेचते हैं। वहीं खरीददार रमेश राम ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है और आज नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत है।सात्विक भोजन के तहत अरवा चावल का भात,चने का दाल और लौकी को सब्जी ,बचका आदि स्नान कर खाकर शारीरिक और मानसिक रूप से शुद्ध होने को लेकर छठ के लिए व्रती अपने को तैयार करते हैं।ऐसे में कीमत कुछ भी खरीददारी तो करनी ही है।प्रसाद के रूप में भोजन को बिल्कुल सात्विक तरीके से सेंधा नमक में तैयार किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें