मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की किया हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की किया हत्या

अररिया। जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के टेकनी गांव वार्ड संख्या 03 में अहले सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीनानाथ विश्वास उम्र करीब 50 वर्ष पिता दरोगी विश्वास के रूप में हुई है।परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि दीनानाथ विश्वास बीते कल सुबह 08 बजे घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस घर नहीं आए। सुबह ग्रामीणों ने घर के बगल स्थित एक गड्ढे में उनका शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर महलगांव थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँची महलगांव थाना पुलिस, एसडीपीओ सुशील कुमार एवं फॉरेंसिक टीम, घटनास्थल की जांच की।शव की स्थिति और आसपास के हालात को देखते हुए पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है। महलगांव थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार मृतक और आरोपी पक्ष दोनों आपस में सगे भाई हैं।उल्लेखनीय है कि मृतक और आरोपी का माता एक,लेकिन पिता अलग अलग है।वही मृतक के परिजन का आरोप है की हरीशचंद विश्वास पिता स्व. उम्मन विश्वास, मंजुला देवी पति हरीश चंद विश्वास ग्राम टेकनी वार्ड संख्या 3 ने कुछ अपराधियों के साथ मिलकर हत्या किया है।लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था।परिजनों का दावा है कि इससे पहले भी इसी विवाद को लेकर मृतक की मां बेचनी देवी और बेटे सतीश की हत्या कर दी गई थी। अब पिता दीनानाथ की मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं, जिसमें नीतीश उम्र 16 वर्ष,रंजीत उम्र 10 वर्ष और बेटी आशा कुमारी उम्र 13 वर्ष हैं। पुलिस ने कहा सभी पहलुओं पर जांच जारी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें