मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी ने 364 किलो तस्करी का गांजा किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी ने 364 किलो तस्करी का गांजा किया जब्त

अररिया । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी के बाह्य सीमा चौकी एच समवाय कुशमाहा की विशेष गश्ती टीम ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित गांव कुकरहवा के पास नेपाल से तस्करी कर लाए गए 364 किलो गांजा जब्त किया।एसएसबी के जवानों ने यह कार्रवाई कुकरहवा गांव में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 174 के नजदीक भारत साइड में करीबन दो किलो मीटर की दूरी पर की।सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम की।आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त गांजा को एसएसबी के द्वारा सोनामणि गोदाम थाना के सुपूर्द कर दिया गया ।एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से बुधवार की सुबह प्रेस रिलीज कर यह जानकारी दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें