मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव को लेकर मंडल कारा में जिला प्रशासन की छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चुनाव को लेकर मंडल कारा में जिला प्रशासन की छापेमारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

अररिया । अररिया मंडल कारा में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार और आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई।छापेमारी में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार समेत कई थानों के पुलिस अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। जिला प्रशासन ने जेल में ढाई घंटे तक विभिन्न वार्डों में छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान जेल से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।छापेमारी की जानकारी देते हुए एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मंडल कारा में सुरक्षा, विधि व्यवस्था संधारण के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छापेमारी की गई लेकिन किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री जेल से बरामद नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें