मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मूर्ति विसर्जन कर लौटने के क्रम में हुए हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच,तीन की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया। अररिया नगर थाना क्षेत्र के दियारी पंचायत के मजगामा में गुरुवार की रात मूर्ति विसर्जन कर लौटने के क्रम में सड़क पर लगे हाइट गार्डर से ट्रैक्टर के टकराने के कारण हुए हादसे में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है। वहीं तीन लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है,जिसका इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।सड़क निर्माण कर रही एजेंसी ने बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक को लेकर सड़क पर लोहे के मोटे प्लेट से बेरेकेडिंग की थी,जिसका हाइट काफी कम था।हादसे में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि समेत अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है।हादसे के प्रत्यक्षदर्शी दिनेश लाल मंडल ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर शाम ग्रामीण मां सरस्वती की प्रतिमा का विर्सजन करने के लिए गांव के बगल के ही नदी के पास गए थे।जहां से प्रतिमा विर्सजन कर ट्रैक्टर पर सवार होकर लोग लौट रहे थे। ट्रैक्टर तेज गति में था और ट्रैक्टर बैरिकेड से निकल गया लेकिन ट्रैक्टर का डाला बैरिकेड से टकरा गया, जिससे डाला पर खड़े लोग गिर गए और जख्मी हो गए।ग्रामीणों के अनुसार अंधेरा होने के कारण सड़क पर हाइट गार्डर चालक को नहीं दिखा,जिसके कारण वह टकरा गया।घटना की सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ.अली हसन ने तीन लोगों की मौत तत्काल ही होने की बात कही,जिसमे नारायण मंडल के पुत्र एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमित मंडल,जनकलाल मंडल के पुत्र मनेश लाल मंडल और भरत लाल मंडल के पुत्र मुन्ना कुमार शामिल थे, जबकि चौथे सदानंद मंडल की मौत इलाज के क्रम में हो गई।वहीं गंभीर हालत में घायल रेफर हुए चार मरीजों में से कुलेश्वर मंडल के पुत्र विभाष कुमार की मौत इलाज के क्रम में पूर्णिया में हुई।घायलों में सुभाष कुमार उर्फ मंटू पिता सीतराम मंडला,मंटू कुमार पिता लक्ष्मण मंडल, हरेराम ठाकुर पिता सदानंद ठाकुर,विकास कुमार पिता अकालु मंडल,भवेश कुमार मंडल पिता कुलेश्वर मंडल हैं।हादसे की जानकरी मिलने के बाद डीएम इनायत खान और एसपी अमित रंजन लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।वहीं सदर अस्पताल में सदर एसडीएम नवनील सिंह,एसडीपीओ रामपुकार सिंह,सिविल सर्जन डा.विधानचंद्र सिंह,नगर थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधिकारी कैंपेन करते रहे। देर रात सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार वालों से मुलाकात कर घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की। एमपी ने सिविल सर्जन समेत अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें