मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसबी ने तस्करी के 661 बोतल नेपाली शराब किया जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसबी ने तस्करी के 661 बोतल नेपाली शराब किया जब्त

अररिया। एसएसबी 56 वीं बटालियन की बाह्य सीमा चौकी ए समवाय फुलकाहा की विशेष नाका टीम ने मानिकपुर गांव से गुरुवार की शाम 661 बोतल नेपाली शराब बरामद किया।बरामद शराब विभिन्न ब्रांडों के हैं, जिसे तस्करी कर नेपाल से भारत लाया गया था। एसएसबी ने यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/3 के नजदीक भारत साइड में बॉर्डर से करीबन डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर की।तस्कर दो मोटरसाइकिल पर शराब को लोडकर नेपाल से भारत की ओर ला रहा था। इसी क्रम में विशेष नाका गश्ती टीम के द्वारा इसे जब्त किया गया।तस्करी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले। एसएसबी ने दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।बरामद शराब और जब्त किए गए मोटरसाइकिल एसएसबी ने फुलकाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें