मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय महासचिव ने मानवाधिकार उल्लंघन मामलों पर दिया जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय महासचिव ने मानवाधिकार उल्लंघन मामलों पर दिया जोर

अररिया।जिले के फारबिसगंज स्थित एक होटल में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की बैठक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गिरीश चंद्रा की मौजूदगी में मंगलवार को हुई।बैठक में प्रदेश और जिला इकाइयों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संगठन स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाना, मानवाधिकार संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना तथा आगामी योजनाओं को दिशा देना था।राष्ट्रीय महासचिव गिरीश चंद्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज में बढ़ते मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों को देखते हुए संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय होना होगा।उन्होंने कहा कि हर जिले और पंचायत स्तर तक टीमों को मजबूत कर जनहित के मामलों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वही दिल्ली में होने वाले कन्वेंशन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।बैठक में प्रदेश और जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यों, उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। कई सदस्यों ने स्कूलों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया। गिरीश चंद्रा ने संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता और समाज सेवा को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें