मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

अररिया। डीएम अनिल कुमार बुधवार को फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया।फारबिसगंज एसडीएम शैलजा पांडे सहित अन्य अधिकारियों के साथ डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों से विभाग और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।लोक सेवा अधिकार के तहत जाति,आय,निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र के लिए बने आरटीपीएस काउंटर का जायजा लेने के साथ मौजूद लोगों से भी काम को लेकर फीडबैक लिया गया।राजस्व अंचल कार्यालय में काम की गति को तेजी में लाने के साथ काम में व्यापक सुधार लाने का कड़ा निर्देश डीएम ने अधिकारी और कर्मचारियों को दिया।ऑनलाइन आवेदन के निबटारे को लेकर भी डीएम सख्त दिखे।प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम एसडीएम के साथ फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।जहां ओपीडी से लेकर वार्ड और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।डीएम ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.के. एन.सिंह और अस्पताल प्रबंधक नाजिश नियाज़ सहित मौजूद चिकित्सकों से बातचीत कर चिकित्सीय सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया।अस्पताल में मरीजों और उसके परिजनों से भी डीएम ने चिकित्सीय सुविधा और होने वाली परेशानी को लेकर जानकारी प्राप्त की।प्रखंड सह अंचल कार्यालय में डीएम अनिल कुमार ने बताया कि यह उनका निरीक्षण का कार्यक्रम था,जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों के साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की।बातचीत के क्रम में डीएम ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को काम के निबटारे में तेजी लाने को निर्देशित किया गया है।उल्लेखनीय हो कि बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की ओर से काम और उसके निबटारे को लेकर बिहार के सभी जिलों के बीच रैंकिंग की गई थी, जिसमें अररिया जिला सबसे निचले पायदान अर्थात 38वें स्थान पर आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें