बाल श्रमिक उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक

अररिया। अररिया अन्तर्गत बाल श्रमिक उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्षता में शनिवार को हुई।बैठक में श्रम अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा विगत वर्षों में हुए बाल श्रम से विमुक्त बच्चों एवं पूनर्वास से संबंधित कार्यों पर चर्चा करते हुए डाटा प्रस्तुत किया गया। जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि में जनजागरूकता की बात कही।बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार,अररिया सदर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमर ज्योति,रानीगंज के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार,जोकीहाट श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार कश्यप,कुर्साकांटा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ प्रभाकर बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।





