मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

जिला प्रशासन ने धूमधाम से मनाया अररिया जिले का 35वां स्थापना दिवस, कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिला प्रशासन ने धूमधाम से मनाया अररिया जिले का 35वां स्थापना दिवस, कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अररिया। अररिया जिला आज अपना 35वां स्थापना दिवसधूमधाम से मना रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. मुख्य कार्यक्रम अररिया एच ई हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई, जहां विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं ।अररिया का स्थापना दिवस स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर और फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद पदाधिकारियों ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभाग के लोगों से बात कर योजनाओं की जानकारी ली वही इस कार्यक्रम में लगाए गए स्टॉल काफी आकर्षक लग रहे थे।इस कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की गई।अररिया डीएम ने जिलेवासियों को बधाइयाँ दी और वही इस मौके पर अररिया डीएम अनिल कुमार ने बताया कि काफी संघर्षों के बाद आज के दिन ही अररिया को जिले का दर्जा मिला था. इसलिए मैं जिले वासियों को अपनी ओर से ढेरों बधाइयाँ देता हूं और आज इस स्थापना दिवस को लोग काफ़ी धूमधाम से मनाएं यही हमारी शुभकामना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें