मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

गांजा एवं कफ सीरप के तस्कर को छह वर्ष की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गांजा एवं कफ सीरप के तस्कर को छह वर्ष की सजा

अररिया। जिला व चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश रवि कुमार की अदालत ने आज 01 किलो 400 ग्राम गांजा व 33 बोतल कफ सीरप बरामदगी का मामला प्रमाणित होने पर जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव का रहने वाला सोनू आलम पिता मो शमसुल को विभिन्न धाराओं में 06 वर्ष सश्रम सहित कुल 01 लाख 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि नही देने पर आरोपित को 13 माह की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी. यह सजा एनडीपीएस मुकदमा संख्या 14/20 में सुनाया गया है.इस संबंध में सरकार की ओर से एनडीपीएस एक्ट के स्पेशल पीपी अशोक मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोकीहाट थाना के तत्कालीन पुअनि दीपक कुमार सदल बल के साथ 08 अक्तूबर 2020 को दोपहर आरोपी के घर पहुंचकर आरोपी के घर की तलाशी लिया. तलाशी के क्रम में घर के अंदर रखा एस झोला से 01 किलो 400 ग्राम गांजा व 33 बोतल कफ सीरप बरामद हुआ. ये दोनों सामान अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हुए थे. आरोपी के विरुद्ध जोकीहाट थाना कांड संख्या 370/20 दर्ज किया गया. कोर्ट में सभी साक्षियों ने घटना का पूर्ण समर्थन किया. साक्षियों के बयान से संतुष्ट होकर न्यायालय के न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें