मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी के प्रदूषण में मामूली सुधार, एक्यूआई 315

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजधानी के प्रदूषण में मामूली सुधार, एक्यूआई 315

नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से राजधानी में प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है। बुधवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। हालांकि राजधानी दिल्ली में चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी जिसके कारण पिछले दो दिनों से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज हुई है। बीते मंगलवार तक लगातार तीन दिनों तक एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज हुआ है। जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।पिछले हफ्ते दिल्ली का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया था जिसके कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप चार की पाबंदियां लागू कर दी। हालांकि बच्चों के स्कूल अब हाइब्रिड मोड पर शुरू कर दिए गए हैं। आज मुंडका में 360, पूसा में 297, शादीपुर में 376, पंजाबी बाग में 326, द्वारका में 295,एयरपोर्ट में 300 एक्यूआई दर्ज किया गया।उल्लेखनीय है कि एक्यूआई को 0 से 50 के बीच 'अच्छा' माना जाता है। वहीं, 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम' और 201 से 300 के बीच 'खराब' माना जाता है। अगर एक्यूआई 301 से 400 के बीच है तो इसे 'बेहद खराब' की श्रेणी में मानते है। वहीं, 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें