मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की हवा में सुधार, एक्यूआई 281 हुआ दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली की हवा में सुधार, एक्यूआई 281 हुआ दर्ज

नई दिल्ली। सोमवार सुबह दिल्ली के लागों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई। पिछले 22 दिनों से बेहद खराब और खतरनाक श्रेणी में चल रहे वायु प्रदूषण स्तर सुधर कर एक्यूआई 300 के नीचे आ गया है। राजधानी के 38 स्टेशनों में 15 स्टेशनों पर एक्यूआई 300 के पार रिकॉर्ड किया गया। बाकी स्थानों में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण के स्तर में सुधार को देखते हुए आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की बैठक हो सकती है और ग्रेप 4 की पाबंदियां हटाई जा सकती हैं। स्कूल भी खोले जा सकते हैं।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को दिल्ली के द्वारका में 299, एयर पोर्ट में 275, पूसा में 272,शादीपुर में 356, पंजाबी बाग में 324, मुनिरका में 280, आरके पूरम में 285, लोधी रोड पर 95, वजीरपुर में 343, रोहिणी में 328, चांदनी चौक में 247 एक्यूआई दर्ज किया गया।सोमवार को ग्रेप चार की पाबंदियां हटाने को लेकर विचार किया जा सकता है। मौसम बदलाव से वायु गुणवत्ता में सुधार और एक्यूआइ में गिरावट दर्ज की गई है। हवा की गति 10 किलामीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने के कारण प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें