मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 420 के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, एक्यूआई 420 के पार

नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। शनिवार सुबह राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 420 दर्ज किया गया जो कि 'गंभीर' श्रेणी में आता है। दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से 9 स्टेशनों पर एक्यूआई 450 से अधिक रिकॉर्ड किया गया।शनिवार को शादीपुर में एक्यूआई 436, आर के पूरम में 422, नॉर्थ कैंपस 416, मंदिर मार्ग में 414,आया नगर में 390, पूसा में 396, मुंडका में 453, द्वारका में 440, वजीरपुर में 465, अशोक विहार में 452, चांदनी चौक में428 एक्यूआई दर्ज किया गया।वायु गुणवत्ता में गुरुवार को अनुकूल हवा की स्थिति के कारण थोड़े समय के लिए सुधार हुआ लेकिन शुक्रवार शाम वायु गुणवत्ता में गिरावट शुरू हो गई, जो 'गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंच गई। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले 22 दिनों से खतरनाक वायु प्रदूषण की स्थिति है। दिल्ली का एक्यूआई 30 अक्टूबर को 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा और 15 दिनों स्थितियों में सुधार नहीं हुआ। जबकि दिल्ली में ग्रेप चार की पाबंदियां लागू हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें