मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 300 के नीचे; तेज हवाओं से मिली मामूली राहत, कल से छाएगा कोहरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 300 के नीचे; तेज हवाओं से मिली मामूली राहत, कल से छाएगा कोहरा

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से बनी विषाक्त हवा के बीच मंगलवार सुबह लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सतही हवाओं ने वायु प्रदूषण को कुछ हद तक कम किया है।

हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कण ऊपरी वायुमंडल में फैलने लगे हैं, जिसका असर सीधे तौर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर पर देखा जा रहा है। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी तक दर्ज किया जा रहा था, लेकिन आज कई मॉनिटरिंग स्टेशन 300 के नीचे आते दिखाई दिए।

नोएडा में एक्यूआई में सुधार, कुछ स्टेशनों पर स्तर 255 के करीब सीपीसीबी और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक स्टेशनों के अनुसार नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 255, सेक्टर-125 में एक्यूआई 313 और सेक्टर-116 में एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। दिल्ली में भी कुछ जगहों पर स्थिति सुधरी दिखाई दी है।

दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया। उपलब्ध डेटा के अनुसार: पुसा – 270, शादीपुर –239, विवेक विहार -323, वजीरपुर - 320 और आरके पुरम – 313 एक्यूआई दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान: कल से छाएगा कोहरा।

आईएमडी की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 9 दिसम्बर: हल्की धुंध, तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस सुबह के समय हवा की गति 15-25 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

10 दिसंबर को शैलो फॉग (हल्का कोहरा) रहने की संभावना है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसी तरह 11 दिसम्बर को घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग का कहना है कि कल से सुबह के समय कोहरा बढ़ेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। तेज हवाएँ धीमी पड़ते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें