मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में, एक्यूआई 371 हुआ दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली की वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में, एक्यूआई 371 हुआ दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली की वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 था। हालांकि दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई अब भी 400 अधिक दर्ज किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू हैं।आनंद विहार सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक रहा, जहां एक्यूआई 414 दर्ज किया गया। नजफगढ़ में 357, सोनिया विहार में 401, बवाना में 411, द्वारका सेक्टर 8 में 384, मुंडका में 401और वजीरपुर में 414 एक्यूआई दर्ज किया गया। शादीपुर में भी एक्यूआई 402 दर्ज किया गया।राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सात दिनों तक मध्यम कोहरा और धुंध बने रहने की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले सीजन का सबसे कम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें