मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

अपराध की योजना बना रहे 03 अपराधकर्मी गिरफ्तार, 02 कट्टा, 07 कारतूस एवं लूटी गई राशि बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराध की योजना बना रहे 03 अपराधकर्मी गिरफ्तार, 02 कट्टा, 07 कारतूस एवं लूटी गई राशि बरामद

भागलपुर। जिले के मधुसुदनुपर थाना अन्तर्गत अपराध की योजना बना रहे 03 अपराधकर्मी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।इस दौरान 02 कट्टा, 07 कारतूस, खोखा एवं लूटी गई राशि बरामद की गई है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दी।सिटी एसपी ने बताया कि बीते गुरुवार को सूचना मिली कि मधुसुदनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम-गोलाहू स्थित बहियार में कुछ अपराधकर्मी किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे हैं, जो मुफस्सिल थाना (मुंगेर) के हत्या के केस में वांछित फरार एवं सबौर थाना अन्तर्गत लूट में शामिल में रहे हैं।उन्होंने कहा कि सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अपराधकर्मी को 02 देसी कट्टा, जिंदा कारतूस-07, खोखा-02 एवं बिंडोलिया के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधी लालजी कुमार, पे०-रिवन यादव, सन्नी कुमार, पे०-स्व० मनोज यादव, दोनों सा०-सीताकुण्ड डीह, थाना-मुफस्सिल, जिला-मुंगेर का रहने वाला है। वहीं सिटी यादव, पे०-घनश्याम यादव, सा०-गोलाहु, थाना-मधुसुदपुर, जिला-भागलपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार तीनों अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है। उक अपराधियों के खिलाफ भागलपुर और मुंगेर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें