मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

घर निर्माण करा रहे शंकर गुप्ता से अपराधियों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। घर निर्माण कर रहे जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमनी गांव निवासी सह राजद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता से अपराधियों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।अपराधी बिजल पासवान, संजय पासवान, लालू पासवान, चंदन पासवान, पंचा पासवान और अजय पासवान ने शंकर प्रसाद गुप्ता से रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मार देने का धमकी दिया है। जिसको लेकर शंकर प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर आवेदन दिया है। शंकर गुप्ता ने कहा कि उक्त लोगों के द्वारा मुझे कई बार फोन के माध्यम से जान के मरने की धमकी दी गई थी। जिसका रिकॉर्डिंग मेरे पास उपलब्ध है। इन अपराधियों के द्वारा जमनी गांव में गांजा और देसी शराब बेचा जाता है। जिस वजह से उनके पास असामाजिक तत्व के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मैंने इन सब के बचाव के लिए अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। परंतु अपराधियों के द्वारा उसे तोड़ दिया गया है।इसको लेकर कई बार व्यवहार न्यायालय में साहना दर्ज कराया है एवं बाईपास थाना में लिखित शिकायत किए थे। लेकिन अभी तक किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं होता देख आज हम वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में आवेदन देने के लिए आए हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वरीय पुलिस अधीक्षक के यहां हमें न्याय मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें