मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी को मारी गोली,पैसों से भरे बैग छीनकर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार कर जख्मी कर दिया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है,जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर में लगी दो गोली निकाल दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार और घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है। घायल व्यवसायी की पहचान सुजीत जायसवाल के रूप में हुई है।बताया गया कि घायल व्यवसायी का घोड़ासहन में हिन्दुस्तान लीवर सहित वह कई कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अहमद नगर की है। सुजीत लहना वसूली कर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के बाद अपराधियों ने सुजीत के हाथ से पैसों से भरे बैग लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और जख्मी सुजीत को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने जांच शुरू कर दी। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया, घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली गई है। एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी और फिर बैग छीन लिया। बैग में तीन लाख रुपये थे। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें